नई दिल्ली: राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर के बाद राजीव कपूर का बीते दिन हार्ट अटैक से निधन हो गया। कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका था। और इस सदमे की वजह से फिर एक बार इनके परिवार में शोक की लहर दौड गई। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे।
आपको बता दें, अब जो खबर सामने आ रही है वो ये कि राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा. इस बात की जानकारी ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
उन्होंने राजीव कपूर का एक फोटो डालते हुए कैपशन में लिखा, “कोरोना को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
View this post on Instagram
पढ़ें :- legendary singer AR Rahman health update: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए संगीतकार और गायक एआर रहमान, अचानक तबियत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती
आपको बता दें, इससे पहले रणधीर कपूर ने अपने भाई राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा था कि, “मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे।” उन्होंने बताया कि, “डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”