1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. राम नहीं आ रहे हैं…चुनाव आ रहा है…प्राण प्रतिष्ठा के बाद तेज प्रताप यादव का बयान

राम नहीं आ रहे हैं…चुनाव आ रहा है…प्राण प्रतिष्ठा के बाद तेज प्रताप यादव का बयान

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इसके साथ ही 500 वर्षों का इंतजार भी इसके साथ ही समाप्त हो गयी। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी सियासी वार पलटवार जारी है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राम नहीं आ रहे हैं! चुनाव आ रहे हैं....

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इसके साथ ही 500 वर्षों का इंतजार भी इसके साथ ही समाप्त हो गयी। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी सियासी वार पलटवार जारी है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राम नहीं आ रहे हैं! चुनाव आ रहे हैं….

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला

मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि, राम नहीं आ रहे हैं! चुनाव आ रहे हैं! श्री राम तो हमारे मन में, हृदय में और कण-कण में विराजमान हैं पूर्व से ही। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम, विष्णु जी के अवतार हैं और भगवान विष्णु के अन्तिम अवतार “कल्कि अवतार” को कलियुग का अंत होने के बाद धर्म की पुनर्स्थापना के लिए आना बाक़ी है। सियावर रामचंद्र की जय…

बता दें कि, 500 वर्षों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंचे थे। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन तड़के तीन बजे से ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

 

पढ़ें :- CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव का तबादला, OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...