1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. रामायण का टीजर हुआ रिलीज , फैंस दिखे बेहद खुश

रामायण का टीजर हुआ रिलीज , फैंस दिखे बेहद खुश

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार साईं पल्ल्वी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का पहला लुक सामने आया है। आज मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इसमें रणबीर राम के अवतार में दिख रहे हैं। रामायण के पोस्टर रिलीज के बाद लोग रणवीर के लुक की काफी तारीफ करते नज़र आ रहें हैं। इसके साथ ही फिल्म कीं चर्चाएं जोरो शोरों से हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई  – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार साईं  पल्ल्वी की मोस्ट अवेटेड फिल्म  रामायण का लुक सामने आया है। आज मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इसमें रणबीर राम के अवतार में दिख रहे हैं। रामायण के पोस्टर रिलीज के बाद लोग रणवीर के लुक की काफी तारीफ करते नज़र आ रहें हैं। इसके साथ ही फिल्म कीं चर्चाएं जोरो शोरों से हो रही है। पोस्टर में रणवीर धुनष बाण लिए एक योध्या के रूप में दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में बदल और सूरज नज़र आ रहा है।

पढ़ें :- फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग से पहले अभिनेत्री साई पल्लवी पहुंचीं बनारस, लिया मां का आशीर्वाद

टीजर हुआ रिलीज

फिल्म के टीजर में राम यानी रणबीर कपूर और रावण यानी यश की लड़ाई दिखाई गयी है। रणवीर पेड़ पर चढ़कर धनुष चला  रहे हैं। यूजर्स इन दोनों एक्टर को काफी पसंद कर रहें हैं। सोशल मीडिया पर फैंस खूब तारीफ  कर रहे हैं। रामायण में यश को  रावण के रोल में देखकर उनके फ़ैंस के  ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। इसके साथ ही बता दें कि ये फिल्म दो पार्ट्स में  बनी हुई है। इसका पहला पार्ट 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा तो वहीँ दूसरा पार्ट 2027 में आएगा।

रणवीर और यश के अलावां ये भी स्टार्स हैं

बता दें कि रामायण में यश और रणवीर के अलावां और ही कई स्टार्स शामिल हैं। साई पल्लवी माँ सीता के रोल में दिखेंगी। सनी देओल हनुमान ,राकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा कि रोल में हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई बनी हैं। इतने स्टार्स को एक साथ देखकर फैंस रामायण फिल्म रिलीज होने  के लिए काफी उत्सुक हैं

जानिये फिल्म का बजट

इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। फिल्म को 500 से 600 करोड़ में बनाया गया है। फिल्म का एक एक सेट लगभग 11 करोड़ कि है। फिल्म के पीछे हर एक्टर ने परिश्रम किया है। यहाँ तक कि रणवीर कपूर ने नॉनवेज खाना तक छोड़ दिया था। शूटिंग के दौरान रणवीर कपूर और साईं पल्लवी का कई लुक भी सामने आया था। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर के करेक्टर को लेकर यश ने रियेक्ट किया था। यश ने कहा था रणवीर इस रोल के लिए बहुत सही थे। अगर मुझे कोई और रोल ऑफर किया जाए तो मैं शायद मैं ना कर पाऊँ  क्योंकि मैं रामायण में रावण के रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हूँ।

रिपोर्ट – आकांक्षा उपाध्याय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...