1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Rani Mukherjee और Kajol के भाई ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rani Mukherjee और Kajol के भाई ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rani Mukerji and Kajol's Brother Arrested: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और काजोल के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर सम्राट ने अपनी कार से एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आयी हैं। जिसके बाद उन्हें कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rani Mukerji and Kajol’s Brother Arrested: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और काजोल के चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर सम्राट ने अपनी कार से एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आयी हैं। जिसके बाद उन्हें कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित 29 वर्षीय बाइक सवार बेहाला के विद्यासागर कॉलोनी निवासी है, घटना के बाद उसे एम.आर. बंगुर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बाद में आगे के ट्रीटमेंट के लिए उन्हें एसएसकेएम ट्रांसफर कर दिया गया। घटना के बारे पीड़ित ने बताया कि वह रात करीब 12:30 बजे घर लौट रहा था, तभी गलत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि सम्राट मुखर्जी बेहाला चौरास्ता से टॉलीगंज की ओर जा रहे थे, जब अचानक से उन्होंने अपने वाहन पर कंट्रोल खो दिया। इससे उनकी कार जाकर बाइक से टकरा गई। बाइक से टक्कर के बाद उनकी कार पास के एक घर से भी टकरा गई, जिससे घर की बाउंडरी वॉल को भी नुकसान पहुंचा। इस मामले की जांच चल रही है। बेहाला पुलिस स्टेशन ने सम्राट की कार जब्त कर ली है।

गिरफ्तारी के बाद बंगाली एक्टर सम्राट मुखर्जी को मंगलवार 20 अगस्त को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और ब्रह्मास्त्र फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के चचेरे भाई सम्राट ने राम और श्याम, भाई भाई, जंजीर जैसी फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...