1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।डुसेन ने अपने संदेश में लिखा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

स्पोर्ट्स डेस्क, पर्दाफाश।  रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।डुसेन ने अपने संदेश में लिखा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि यह सफर वर्षों के त्याग और मेहनत का परिणाम है और वह इस अनुभव के लिए गर्व और आभार महसूस करते हैं। उन्होंने अपने साथियों, कोच और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वह इसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

पढ़ें :- सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव रद्द करा राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है बीजेपी

डुसेन ने युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को कभी दूसरों से ज्यादा खास नहीं माना, लेकिन अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किया।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैदान पर खेलते समय दर्शकों का समर्थन उनके लिए हमेशा खास रहा। उन्होंने अपनी पत्नी लारा का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके बिना यह सफर संभव नहीं था। डुसेन ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद वह घरेलू स्तर पर खेलना जारी रखेंगे और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...