1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ratan Tata passes away: रतन टाटा का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Ratan Tata passes away: रतन टाटा का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब 'रतन' यानी रतन टाटा नहीं रहे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ratan Tata passes away: देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब ‘रतन’ यानी रतन टाटा नहीं रहे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बता दें कि, इससे पहले भी सात अक्टूबर को भी उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आयी थी, जिसका उन्होंने खुद खंडन करते हुए अफवाह बताया था।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ। वे देश के प्रतिष्ठित टाटा परिवार का हिस्सा थे। उन्होंने टाटा ग्रुप में अपने करियर की शुरुआत 25 की आयु में की। रतन टाटा का पालन पोषण दस वर्ष की आयु तक उनकी दादी लेडी नवाजबाई ने टाटा पैलेस में किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...