HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating raw garlic: कच्चा लहसुन सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, गर्मियों में कैसे कर सकते है इसका सेवन

Benefits of eating raw garlic: कच्चा लहसुन सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, गर्मियों में कैसे कर सकते है इसका सेवन

लहसुन का इस्तेमाल अधिकतर घरों में सब्जी और खाने में टेस्ट और खुशबू को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। बीमारियों से बचाने में मदद करता है। न्यूट्रिएंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating raw garlic: लहसुन का इस्तेमाल अधिकतर घरों में सब्जी और खाने में टेस्ट और खुशबू को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। बीमारियों से बचाने में मदद करता है। न्यूट्रिएंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते है।

पढ़ें :- क्या आप भी रुम में खुशबू के लिए बहुत अधिक करती हैं एयर फ्रेशनर्स का इस्तेमाल, बच्चों की सेहत के लिए है कितना हानिकारक

कच्चे लहसुन में एलिसिन नाम का एंजाइम मौजूद होता है। एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स एंटी बैक्टीरियल और एंटी कैंसर जैसे गुण पाये जाते है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते है। इसके फायदों को देखते हुए कई लोग सर्दियों में इसे कच्चा खाना पसंद करते है पर क्या लहसुन को गर्मियों में कच्चा खाना फायदेमंद होता है। आइए जानते है।

गर्मियों में कच्चा लहसुन खाने से पाचन बेहतर होता है। जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही अगर हाईबीपी की समस्या से परेशान है तो कच्चे लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

गर्मियों में कच्चा लहसुन खाने से इम्युन सिस्टम बेहतर होता है। साथ ही मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। कच्चा लहसुन खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में जमे टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।

कच्चा लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसका अधिक सेवन करने से घबराहट, जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्मियों में कच्चे लहसुन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

पढ़ें :- इन फलों को फ्रिज में रखने से नष्ट हो जाते है इसके पोषक तत्व, खाने से होते है सेहत को कई नुकसान

गर्मियों में 1-2 कच्चे लहसुन की कलियां ही ही खा सकते है। खाली पेट न खाएं, खाने के साथ या बाद में लें। ज्यादा गर्मी लगती है तो इसे घी में भूनकर या छाछ के साथ खा सकते हैं। शरीर में पित्त की अधिकता हो तो आयुर्वेदाचार्य की सलाह लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...