Russian Crude Oil controversy: रूस से भारत का तेल आयात कथित तौर पर घटने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने यह कदम उन्हें खुश करने के लिए किया है, क्योंकि उन्हें खुश रखना जरूरी है। जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रूसी तेल की डिलीवरी से इनकार किया है। जिसको लेकर दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- 'कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए, हम अपनी EVM भी अगली फ़्लाइट से भेज देंगे...' ट्रंप की टिप्पणी पर कांग्रेस का तंज
दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक्स पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है- ब्लूमबर्ग में छपी एक न्यूज़ रिपोर्ट जिसमें दावा किया गया है कि “रूसी तेल से भरे तीन जहाज़ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी की ओर जा रहे हैं,” यह सरासर झूठ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी को पिछले लगभग तीन हफ़्तों में अपनी रिफाइनरी में रूसी तेल का कोई कार्गो नहीं मिला है और जनवरी में भी किसी रूसी कच्चे तेल की डिलीवरी की उम्मीद नहीं है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने बयान में आगे कहा- “हमें इस बात का बहुत दुख है कि जो लोग खुद को निष्पक्ष पत्रकारिता में सबसे आगे होने का दावा करते हैं, उन्होंने जनवरी में डिलीवर होने वाले किसी भी रूसी तेल को खरीदने से RIL के इनकार को नज़रअंदाज़ किया और हमारी छवि खराब करने वाली गलत रिपोर्ट प्रकाशित की।”
इस बयान पर रिप्लाई करते हुए सौरभ भारद्वाज ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति ट्रम्प ठीक कह रहे थे- उसको ख़ुश करने के लिए भारत ने रूस से तेल का आयात कम कर दिया है कल से भाजपाई चला रहे थे – “हम ट्रम्प से नहीं डरते , भारत रूस से अब और ज़्यादा तेल आयात कर रहा है” ये ख़बर अमेरिका सरकार और ट्रम्प तक पहुँच गई होगी , इसलिए रिलायंस ने सच बता दिया। अब भाजपाई क्या करेंगे?”
पढ़ें :- ट्रंप भारत के CEC ज्ञानेश कुमार के सवाल से हुए प्रभावित! अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बदलाव के दिये संकेत
राष्ट्रपति ट्रम्प ठीक कह रहे थे – उसको ख़ुश करने के लिए भारत ने रूस से तेल का आयात कम कर दिया है
कल से भाजपाई चला रहे थे – “हम ट्रम्प से नहीं डरते , भारत रूस से अब और ज़्यादा तेल आयात कर रहा है”
ये ख़बर अमेरिका सरकार और ट्रम्प तक पहुँच गई होगी , इसलिए रिलायंस ने सच बता दिया ।… https://t.co/oW7aW3h6OK
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 6, 2026