ABVP’s stance on reservation : देश में समय-समय पर ‘आरक्षण’ बहस का मुद्दा बनता रहा है। अब इस संवेदनशील मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बड़ा बयान सामने आया है। एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव ने आरक्षण को देश के लिए जरूरी बताया है।
पढ़ें :- Uttar Pradesh Division: 'यूपी चार हिस्सों में बंटेगा'...? ओपी राजभर के बयान से फिर गरमाई सियासत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राष्ट्रीय महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने हाल ही में कहा है कि वह आरक्षण का समर्थन करता है क्योंकि यह व्यवस्था देश के लिए ज़रूरी है, और जो लोग इसे हटाने की मांग कर रहे हैं, उन्हें इस मुद्दे की पूरी समझ होनी चाहिए। एक समाचार एजेंसी को दिये इंटरव्यू में सोलंकी ने कहा, “संविधान में आरक्षण का प्रावधान है और आरक्षण जारी रहना चाहिए।”
आरएसएस से जुड़े संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने आगे कहा, “ABVP हमेशा आरक्षण के साथ खड़ा रहा है। हमने लगातार कहा है कि देश में आरक्षण ज़रूरी है।” उन्होंने मौजूदा आरक्षण नीति में सुधार या उसे हटाने की कुछ समूहों की मांगों पर भी अपनी बात रखी। सोलंकी ने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसी मांग करने वालों को इस मुद्दे की पूरी समझ होनी चाहिए।
सोलंकी ने ज़ोर देते हुए कहा, ‘हमें यह समझने की ज़रूरत है कि देश को किस चीज़ की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा कि ABVP की विचारधारा सामाजिक सद्भाव पर आधारित है और उसका मानना है कि सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। इसलिए, आरक्षण ज़रूरी है।