Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) का छह सप्ताह लंबा सफर शुक्रवार को खत्म हो गया। शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) इसके विजेता बने हैं। उन्होंने ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी राशि जीती। ‘नागिन 7’ की अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि ‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे।

पढ़ें :- Video: शहजाद पूनावाला को सिवेत ने गिराकर मारा पंच, बचाने दौड़ीं स्वरा भास्कर, रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बड़ा बवाल

इनामी राशि का क्या करेंगा पूनावाला?

शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla)  को ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) में इनामी राशि के तौर पर 35 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह यह रकम बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर देंगे। इस रियलिटी शो का पहला सीजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था।

कितने नंबर पर हैं स्वरा भास्कर?

छह सप्ताह तक उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद, शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla)  ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2)  के विजेता बने हैं। शहजाद की दोस्त स्वरा भास्कर चौथे स्थान पर रहीं, जबकि करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे। शहजाद ने स्वरा भास्कर के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता के साथ गेम में एंट्री की थी। शुरुआत में दोनों के बीच काफी अनबन रही लेकिन शो के दौरान जब वे दोस्त बन गए, तो पूरा गेम ही बदल गया। शहजाद गेम में काफी एक्टिव रहे। पहले ही दिन सिवेट तोमर के साथ उनकी लड़ाई काफी चर्चा में रही।

शहजाद रखते थे बेबाक राय

शहजाद अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते थे। उन्हें अक्सर गेम का ‘मास्टरमाइंड’ माना जाता था। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ प्रतिद्वंद्विता और गौतम गुलाटी के साथ उनके जटिल समीकरण काफी चर्चा का विषय रहे।

पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं

कौन थे शो के प्रतिभागी?

शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2)  के अन्य प्रतियोगी सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जयसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुदाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक थे।

Advertisement