1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Rishabh Pant Fit : विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत पूरी तरह फिट, आईपीएल 2024 से मोहम्मद शमी हुए बाहर

Rishabh Pant Fit : विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत पूरी तरह फिट, आईपीएल 2024 से मोहम्मद शमी हुए बाहर

IPL 2024 News : आईपीएल 2024 के आगाज में अब कुछ दिनों का ही समय शेष रह गया है, टूर्नामेंट में पहला मैच 22 मार्च को गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, जबकि गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए बुरी खबर है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड

दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और गुजरात टाइटन्स के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मेडिकल और फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। बीसीसीआई के मुताबिक, 30 दिसंबर, 2022 को रूड़की, उत्तराखंड के पास एक जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की व्यापक रिहैब और रिकवरी की प्रक्रिया से गुजरने के बाद, ऋषभ पंत को अब आगामी टाटा आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।

बीसीसीआई ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी, 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें आगामी टाटा आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं।

बोर्ड के अनुसार, 23 फरवरी, 2024 को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बाएं समीपस्थ क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई। वर्तमान में बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है और वह जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास फिर से शुरू करेंगे। वह आगामी टाटा आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

पढ़ें :- CWG 2026 Lovepreet Singh: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, 1 किग्रा के अंतर से फिसला 'गोल्ड', जीता सिल्वर मेडल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...