1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. लोकप्रिय टीवी शो ‘अनुपमा’ के अभिनेता का निधन, टीवी इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

लोकप्रिय टीवी शो ‘अनुपमा’ के अभिनेता का निधन, टीवी इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

लोकप्रिय टीवी  शो 'अनुपमा' (Popular TV show 'Anupama') के अभिनेता ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh)  का निधन हो गया है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित 'होगी अपनी बात', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'वॉरियर हाई', 'आहट और अदालत', 'दीया और बाती' हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। लोकप्रिय टीवी  शो ‘अनुपमा’ (Popular TV show ‘Anupama’) के अभिनेता ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh)  का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित ‘होगी अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट और अदालत’, ‘दीया और बाती’ हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

अभिनेता ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था, उनका जन्म कोटा में  सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था

ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) इन दिनों  लोकप्रिय टीवी  शो ‘अनुपमा’ (Popular TV show ‘Anupama’) में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो अभिनेता ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया (Rituraj Singh Chandrawat Sisodia) था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।

साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना

ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना।  ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

फैंस दे रहे हैं सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि  

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...