1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Russia-Ukraine WAR Live : रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर UNHRC में मतदान से भारत ने किया​ किनारा

Russia-Ukraine WAR Live : रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर UNHRC में मतदान से भारत ने किया​ किनारा

Russia-Ukraine WAR Live : यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद मानवाधिकार उल्लंघन की जांच के लिए एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय आयोग की स्थापना पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में मतदान हुआ है। इस मतदान में भारत नहीं शामिल हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Russia-Ukraine WAR Live : यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद मानवाधिकार उल्लंघन की जांच के लिए एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय आयोग की स्थापना पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में मतदान हुआ है। इस मतदान में भारत नहीं शामिल हुआ है। यूरोपियन यूनियन ने रूस और बेलारूस के साथ क्रॉस-बॉर्डर मदद के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच के लिए मतदान किया है।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वें दिन बमबारी में अब तक यूक्रेन के 10 से ज्यादा शहर बर्बाद हो चुके हैं। जंग के नौंवे दिन रूसी सेना ब्लैक सी के यूक्रेनी कोस्टगार्ड के नजदीक पहुंच गई है। रूस यहां कभी भी माइकोलिव कोस्टगार्ड पर अटैक कर सकता है। वहीं, पेंटागन ने दावा किया है कि करीब डेढ़ लाख रूसी सैनिकों ने कीव और खार्किव को भी घेर लिया है।

यूक्रेन संकट के बीच फ्रांस ने भारत को यूएनएससी में स्थाई सदस्यता का समर्थन का ऐलान किया है। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि भारत की आवाज़ बहुत महत्वपूर्ण है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी जिम्मेदारी चाहता है। हमारा देश भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है। भारत की आवाज़ दुनिया में सुनी जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करने में लगे हैं. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा सरीखे अधिकारी मौजूद थे।

पढ़ें :- Sahil Khan Arrested : अभिनेता साहिल खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...