1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के दो क्षेत्रों में रोके हमले, देश छोड़ने के दावे के बाद जेलेंस्की आए सामने, कहीं ये बातें…

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के दो क्षेत्रों में रोके हमले, देश छोड़ने के दावे के बाद जेलेंस्की आए सामने, कहीं ये बातें…

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है। इस युद्ध में बड़ी संख्या में लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इसको देखते हुए रूस ने यूक्रेन के नागरिकों को निकलने के लिए संघर्ष विराम रोकने का निर्णय लिया है। स्पुतनिक समाचार एजेंसी की माने तो आज सुबह 10 बजे से रूसी पक्ष ने संघर्ष विराम की घोषणा की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है। इस युद्ध में बड़ी संख्या में लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इसको देखते हुए रूस ने यूक्रेन के नागरिकों को निकलने के लिए संघर्ष विराम रोकने का निर्णय लिया है। स्पुतनिक समाचार एजेंसी की माने तो आज सुबह 10 बजे से रूसी पक्ष ने संघर्ष विराम की घोषणा की है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारे खोले हैं। न्यूजी एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि, रूसी सेना शनिवार से सूक्रेन के दो क्षेत्रों में नागरिकों को निकालने के लिए अनुमति देने के लिए संघर्ष विराम का पालन करेगी।

देश छोड़कर नहीं भागे जेलेंस्की
रूसी मीडिया की तरफ से दावा किया गया था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश छोड़ दिया है और वो पोलैंड भाग गए हैं। इनके बीच वोलोदिमिर जेलेंस्की दुनिया के सामने आए हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वो अपने कार्यालय कीव में ही हैं। वो देश छोड़कर नहीं जाएंगे और कहीं नहीं छिपेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...