1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russian Military Aircraft Crash in Crimea :  क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटना, चट्टान से टकराया ; 29 की मौत

Russian Military Aircraft Crash in Crimea :  क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटना, चट्टान से टकराया ; 29 की मौत

रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार , एन-26 विमान का मलबा क्रीमिया में तब मिला जब एक "नियमित उड़ान" के दौरान उसका अधिकारियों से संपर्क टूट गया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russian Military Aircraft Crash in Crimea :   रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार , एन-26 विमान का मलबा क्रीमिया में तब मिला जब एक “नियमित उड़ान” के दौरान उसका अधिकारियों से संपर्क टूट गया था।  क्रीमिया के ऊपर उड़ान भर रहे मिलिट्री विमान एंटोनोव-26 परिवहन विमान से संपर्क टूट गया। बाद में यह विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना क्षेत्र में रूसी विमानन के लिए एक और बड़ा झटका मानी जा रही है।

पढ़ें :- Jet Fuel Prices दो लाख पार, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, बोली- एटीएफ की कीमतों में 115 नहीं 8.5 फीसदी हुई बढ़ोतरी

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बाद में खोज और बचाव दल ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, विमान में सवार 6 क्रू सदस्य और 23 यात्री सभी की मौत हो गई।

TASS ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान पर किसी बाहरी हमले या नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं। दुर्घटना का संभावित कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय की एक जांच समिति मौके पर जांच कर रही है।

हाल के महीनों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों ने सेवास्तोपोल के पास काचा जैसे ठिकानों पर जमीन पर खड़े रूसी विमानों को कई बार निशाना बनाया है। इन हमलों में An-26 जैसे परिवहन विमानों को नुकसान पहुंचा है और क्रू व अन्य कर्मियों के हताहत होने की भी खबरें सामने आई हैं।

पढ़ें :- Trump blasts France :  फ्रांस ने रोके अमेरिकी सैन्य विमान, एयरस्पेस से इनकार , भड़के ट्रंप ने कहा - 'अमेरिका याद रखेगा'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...