1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दुखद खबर: फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन की हार्ट अटैक से मौत

दुखद खबर: फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, मशहूर कॉमेडियन की हार्ट अटैक से मौत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। ​तमिल के मशहूर कॉमेडियन मायिलसामी का निधन हो गया। इससे पहले लोकप्रिय अभिनेता और नेता नंदामुरी तारक रत्न का निधन हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mayilasamy Death : साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। ​तमिल के मशहूर कॉमेडियन मायिलसामी का निधन हो गया। इससे पहले लोकप्रिय अभिनेता और नेता नंदामुरी तारक रत्न का निधन हुआ था। साउथ इंडस्ट्री के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन मायिलसामी की 57 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हुआ है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालिग्रामम (चेन्नई) में एक्टर की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें चेन्नई एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी है। अभिनेता के निधन की खबर पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

साउथ सिनेमा के कई सितारे उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और अभिनेता के निधन पर शोक जता रहे हैं। कॉमेडियन सालिग्रामम में रह रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर परिवार को लोग उनको चेन्नई के बोरूर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए थे, लेकिन तब तक पहले ही उनका निधन हो चुका था।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...