1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Sahastratal Tracking : उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक पर गये चार ट्रैकर्स की मौत , 8 को किया गया रेस्‍क्‍यू

Sahastratal Tracking : उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक पर गये चार ट्रैकर्स की मौत , 8 को किया गया रेस्‍क्‍यू

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र सहस्त्रताल की ट्रैकिंग पर गया पर्वतारोहियों का एक दल खराब मौसम में रास्ता भटक गया जिससे उसके चार सदस्यों की मृत्यु हो गयी तथा 18 अन्य फंस गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sahastratal Tracking : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र सहस्त्रताल की ट्रैकिंग पर गया पर्वतारोहियों का एक दल खराब मौसम में रास्ता भटक गया जिससे उसके चार सदस्यों की मृत्यु हो गयी तथा 18 अन्य फंस गए। खबरों के अनुसार, प्रशासन घटना की सूचना मिलते ही ट्रैकर्स को निकालने के लिए जमीनी और हवाई रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। सहस्त्रताल ट्रैक में फंसे ट्रकरों को रेस्‍क्‍यू करने के लिए एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस की दो टीमें रवाना हुई हैं। इसमें एक टीम को बैकअप के लिए रखा गया है। यह ट्रैक टिहरी और उत्तरकाशी जिले के बीच है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी पर गंभीर, केंद्र-राज्य सरकारों से मांगा जवाब

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्वतारोहियों को बाहर निकालने के लिए जमीनी और हवाई बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान अब तक कुल 8 लोगों को बचाया जा चुका है, जिसमें 4 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं।

खराब मौसम की वजह से रास्ता भटकी टीम
इस ट्रैकिंग दल को आगामी 7 जून तक वापस लौटना था। इसी दौरान गत दिन अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने से यह दल रास्ता भटक गया। सम्बन्धित ट्रैकिंग एजेंसी ने खोजबीन करने पर इस दल के चार सदस्यों की मृत्यु होने की सूचना देते हुए ट्रैक में फंसे
सदस्यों को शीघ्र रेस्क्यू किए जाने का अनुरोध किया गया।

 

पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...