1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘झन्डा लगाओ सरकार बनाओ’ समाजवादी पार्टी का अभ‍ियान शुरू

‘झन्डा लगाओ सरकार बनाओ’ समाजवादी पार्टी का अभ‍ियान शुरू

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर अपनी कमेटी को मजबूत करेगी। हर बूथ प्रभारी के घर के ऊपर पार्टी अपना झंडा लगाएगी। इससे पार्टी यह भी सत्यापन करेगी कि बनाए गए बूथ प्रभारी पार्टी से स्वेच्छा से जुड़े हैं या फिर विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने उनको कमेटी पूरी करने के लिए जोड़ा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी में 2022 होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने का अभियान अभी से शुरू कर दिया है। इसके तहत यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर अपनी कमेटी को मजबूत करेगी। हर बूथ प्रभारी के घर के ऊपर पार्टी अपना झंडा लगाएगी। इससे पार्टी यह भी सत्यापन करेगी कि बनाए गए बूथ प्रभारी पार्टी से स्वेच्छा से जुड़े हैं या फिर विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने उनको कमेटी पूरी करने के लिए जोड़ा है। समाजवादी पार्टी ने इसे ‘झंडा लगाओ सरकार बनाओ’ अभियान का नाम दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

इतने घरों पर लगेगा झंडा

पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 393 पोलिंग केंद्रों पर 1828 बूथ बनेंगे। महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित और नगर महासचिव सौरभ सिंह यादव ने बताया कि 90 वार्डों के प्रभारियों के साथ सभी 1828 बूथ प्रभारियों के घर जाकर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। यह जिम्मेदारी महानगर की कार्यकारिणी के साथ विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को सौंपी गई है।

वर्ष 2012 में पार्टी ने जीती थीं तीन सीटें

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई में पांच विधानसभा सीटें लखनऊ पूर्वी, मध्य, कैंट, पश्चिम और उत्तर आती हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में इन पांच में से तीन सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थीं। लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से रविदास मेहरोत्रा, लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद रेहान नईम और लखनऊ उत्तर से प्रो. अभिषेक मिश्र चुने गए थे। इनमें से रविदास मेहरोत्रा व अभिषेक मिश्र सपा सरकार में मंत्री भी बने थे। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

इस अभियान का आरंभ गुरुवार को मध्य विधानसभा के रफ़ी अहमद किदवई वार्ड में बूथ प्रभारियों के घर जाकर उनसे कुशल क्षेम पूछते हुए उनके घरों पर झंडा लगाकर किया गया।इस अभियान के दौरान सुशील दीक्षित नगर अध्यक्ष ,रविदास मल्होत्रा पूर्व मंत्री , प्रदेश महासचिव समाजवादी छात्रसभा सर्वेश यादव ,ताराचंद यादव ,सौरभ यादव महासचिव ,राजकुमार मौर्य ,रोहित यादव ,कमल किशोर यादव ,विशाल यादव ,अनूप यादव ,अंकित गौतम भागीरथ यादव वार्ड अध्यक्ष व फ़रहानआदि मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...