Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: हाथियों के साथ निकली अनोखी शव यात्रा, मां को आखिरी विदाई देने 15 किमी पैदल चला परिवार

संभल: हाथियों के साथ निकली अनोखी शव यात्रा, मां को आखिरी विदाई देने 15 किमी पैदल चला परिवार

By Kalpna Pandey 
Updated Date

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में एक बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा ने लोगों का ध्यान खींच लिया। रजपुरा थाना क्षेत्र के ब्यौरा गांव निवासी 74 वर्षीय रामबेटी देवी के निधन के बाद परिजनों ने उन्हें बेहद खास तरीके से अंतिम विदाई दी। गांव से राजघाट गंगा घाट तक करीब 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा निकाली गई।

पढ़ें :- बेंगलुरु में CJP यानी Citizens for Justice and Peace ने किया ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ का ऐलान, प्रकाश राज भी होंगे शामिल

इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि रामबेटी देवी के पालतू हाथी मोहन और परमा सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे अर्थी, धार्मिक झांकियां और ट्रैक्टरों का लंबा काफिला दिखाई दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।

हाथियों से था गहरा लगाव

परिजनों के मुताबिक, रामबेटी देवी का दोनों हाथियों से काफी भावनात्मक जुड़ाव था। वर्ष 2012 में उनके पति के निधन के बाद उन्होंने मोहन और परमा को अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला। यही वजह है कि इलाके में उनके परिवार की पहचान ‘हाथी वाले परिवार’ के तौर पर भी बनी हुई है।

अस्वस्थ होने के बाद अलीगढ़ के अस्पताल में रामबेटी देवी ने अंतिम सांस ली थी। इसके बाद बेटों मनवीर और चरन सिंह ने मां की अंतिम यात्रा को यादगार बनाने का फैसला किया।

करीब 1000 लोग हुए शामिल

ब्यौरा गांव से राजघाट तक निकली इस यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए जमा हुए। अंतिम यात्रा के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'
Advertisement