1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सेम सेक्स संबंधों पर होगी 15 साल की कैद; ट्रांसजेंडरों को भी जेल, इस देश ने पारित किया सख्त कानून

सेम सेक्स संबंधों पर होगी 15 साल की कैद; ट्रांसजेंडरों को भी जेल, इस देश ने पारित किया सख्त कानून

Iraq New Law on Same-Sex relationships : दुनियाभर के कई देशों में समलैंगिक (Homosexual) और ट्रांसजेंडर (Transgender) लोगों का मुद्दा उठता रहा हैं, जिसमें भेदभाव सामना कर रहे लोगों के लिए समानता के अधिकार की मांग की जाती रही है। लेकिन मुस्लिम बहुल देश इराक की संसद ने समलैंगिक संबंधों को लेकर एक नया कानून बनाया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

दरअसल, इराक की संसद (Parliament of Iraq) ने शनिवार को समलैंगिक संबंधों (Same-Sex relationships) को अपराध मानने वाला एक विधेयक पारित कर दिया। इस विधेयक के तहत आरोपी को 15 साल तक की जेल का प्रावधान है। इसके अलावा 1988 के वेश्यावृत्ति विरोधी कानून में संशोधन के तहत ट्रांसजेंडर लोगों को तीन साल कैद होगी। संसद सत्र के दौरान 329 में से 170 सांसदों ने भाग लिया था।

बता दें कि इराक की संसद में पेश किए गए पिछले मसौदे में समलैंगिक संबंधों के लिए मौत की सजा का प्रस्ताव किया गया था। हालांकि, अब पास हुए नए कानून में समलैंगिक संबंधों को “बढ़ावा देने” के लिए न्यूनतम सात साल की जेल की सजा तय गयी है। इसके अलावा जानबूझकर महिलाओं की तरह व्यवहार करने वाले पुरुषों यानी ट्रांसजेंडरों को तीन साल की सजा मिलेगी।

इराक के इस फैसले पर अमेरिका समेत कई मानवाधिकार समूहों ने निंदा की है। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ कानून का विरोध किया है, लेकिन उन्होंने इसे इराक का आंतरिक मामला बताया है और हस्तक्षेप न करने की बात कही है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...