1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर संगीत सोम फायर, बोले-पश्चिमी यूपी को राज्य बनाने का मतलब है मिनी पाकिस्तान बनाना

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर संगीत सोम फायर, बोले-पश्चिमी यूपी को राज्य बनाने का मतलब है मिनी पाकिस्तान बनाना

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान (Union Minister Sanjeev Baliyan) के अपनी ही पार्टी के नेता के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम (Sangeet som) ने संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan)पर करारा हमला बोला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान (Union Minister Sanjeev Baliyan) के अपनी ही पार्टी के नेता के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम (Sangeet som) ने संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan)पर करारा हमला बोला है। संगीत सोम (Sangeet som) ने तो यहां तक कह दिया कि अगर पश्चिमी यूपी अलग राज्य बना तो मिनी पाकिस्तान (Mini Pakistan) बन जाएगा। वहीं भाजपा में छिड़े घमासान पर सपा और कांग्रेस ने भी चुटकी ली है। तो सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (Subhaspa chief OP Rajbhar) ने संजीव बालियान से एक कदम आगे बढ़ते हुए यूपी के चार टुकड़े करने की मांग कर डाली।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

बता दें कि संजीव बालियान (Sangeet som) ने बीते रविवार को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय (Subharti University) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में यूपी को दो हिस्सों में बांटने और पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग कर दी थी। बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ उसकी राजधानी होनी चाहिए। पश्चिमी यूपी की आबादी 8 करोड़ है, बहुत से छोटे-छोटे प्रदेश हैं। जिस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बन जाएगा तो यह देश का सबसे अच्छा और समृद्ध प्रदेश होगा।

इस बयान पर भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet som) ने कहा कि पश्चिमी यूपी बनाने की बातें करने से पहले कुछ सोचना चाहिए कि हम क्या बोल रहे हैं? पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राज्य बनाने का मतलब मिनी पाकिस्तान (Mini Pakistan) बनाना है। बिना मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल किए संगीत सोम (Sangeet som) ने कहा कि पश्चिमी यूपी में एक वर्ग की आबादी कितनी बढ़ती जा रही है, आप सोच नहीं सकते हैं। कितनी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में इनकी संख्या 70 से 80 फीसदी है। आप अलग राज्य बनाकर चाहते हैं कि इस राज्य में हिंदू अल्पसंख्यक बनकर रहे।

संगीत सोम (Sangeet som)  ने कहा कि हमारी मांग बिल्कुल भी यह नहीं है। कहा कि मैं पश्चिमी यूपी का रहने वाला हूं कोई नहीं चाहता कि पश्चिमी यूपी अलग राज्य बने। संगीत सोम ने यह भी कहा कि हमारी मांग है कि दिल्ली को बृहद प्रदेश बनाकर पश्चिमी यूपी और एनसीआर के जिलों को उसमें जोड़ देना चाहिए। इससे न तो हाईकोर्ट बनाने की जरूरत होगी और न ही ज्यादा कुछ करना होगा।

संजीव बालियान अपना टिकट बचाने के लिए अलग राज्य का मुद्दा उछाल रहे हैं : सपा

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा नेताओं संजीव बालियान (Union Minister Sanjeev Baliyan)  और संगीत सोम (Sangeet som) के एक दूसरे के खिलाफ बयान पर सपा ने चुटकी ली है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा कि भाजपा ने अपने सांसदों का आंतरिक सर्वे कराया है। इसमें संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) के काम को औसत बताया गया है। ऐसे में अपना टिकट बचाने के लिए संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan)  अलग राज्य का मुद्दा उछाल रहे हैं। संगीत सोम (Sangeet som)  पर कहा कि वह अभी-अभी सपा के अतुल प्रधान से हारे हैं। इससे उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए ही वह हिन्दुस्तान में पाकिस्तान ढूंढ रहे हैं।

बीजेपी में अब खुद एकता नहीं ,जनता 2024 में देगी जवाब : कांग्रेस

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने कहा कि पश्चिमी यूपी को अलग राज्य के मामले में केंद्रीय मंत्री बंटवारे की बात करते है और उनके ही पार्टी के पूर्व विधायक विरोध करते हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन में एकता न होने की बातें भाजपा करती है, जबकि बीजेपी में अब खुद एकता नहीं है। अब भाजपा को खुद जनता 2024 में जवाब देगी।

राज्य व केंद्र में आपकी सरकार, इंतजार किस बात का है,हम करेंगे स्वागत: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (Congress leader Pramod Tiwari) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अलग राज्य बनवाना चाहता है। दूसरा नेता जो विधायक रहा है वह विरोध कर रहा है। जो करना है कर लें। प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari)ने कहा कि राज्य में आपकी सरकार है। केंद्र में आपकी सरकार है। पूरा बहुमत आपके साथ है, इंतजार किस बात का है। अलग राज्य बनाइए हम स्वागत करेंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

संजीव बालियान ने अलग राज्य की बातें केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया: अजय लल्लू

उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू (Former Congress state president Ajay Lallu) ने कहा कि जातीय गणना की बात देश भर में हो रही है। बिहार ने अनोखा कीर्तिमान बनाया है। भाजपा के लोग इस मुद्दे पर क्यों नहीं बात कर रहे हैं? संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan)   ने अलग राज्य की बातें केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया है। उनकी पार्टी के ही दो नेता इस मामले में नुराकुश्ती करने लगे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...