1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Sangeet Natak Akademi Award : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का एलान, अशोक सराफ सहित इनको मिलेगा सम्मान

Sangeet Natak Akademi Award : संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का एलान, अशोक सराफ सहित इनको मिलेगा सम्मान

Sangeet Natak Akademi Award :  संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi) ने बुधवार को पुरस्कारों का एलान किया। नाटक अकादमी ने छह एकेडमी फेलो और 92 कलाकारों के नाम की घोषणा की है, जिन्हें वर्ष 2022 और 2023 के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा।

By santosh singh 
Updated Date

Sangeet Natak Akademi Award :  संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi) ने बुधवार को पुरस्कारों का एलान किया। नाटक अकादमी ने छह एकेडमी फेलो और 92 कलाकारों के नाम की घोषणा की है, जिन्हें वर्ष 2022 और 2023 के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा। इसमें अभिनेता अशोक सराफ, राजीव वर्मा और सिंगर बॉम्बे जयश्री सहित कई हस्तियां शामिल हैं। राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी कला के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो के रूप में चुनती है।

पढ़ें :- 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, वापस ली अपनी याचिका

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

अशोक सराफ, अभिनय

विजय शामराव चव्हाण, ड्रमर

कलापिनी कोमकली, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत

पढ़ें :- खत्म हुआ इंतजार: 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीज़र हुआ आउट, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी फिल्म

नंदिनी परब गुजर, सुगम संगीत

सिद्धि उपाध्याय, अभिनय

महेश सतारकर, लोकनृत्य

प्रमिला सूर्यवंशी, लावणी

अनुजा झोकरकर, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका

पढ़ें :- रणवीर सिंह चेहरा छुपाकर हंसल मेहता के ऑफिस पहुंचे, अब आएगी 'प्रलय'?

सारंग कुलकर्णी, सरोद वादक

नागेश अडगांवकर, अभंग संगीत

ऋतुजा बागवे, अभिनय

प्रियंका शक्ति ठाकुर, पारंपरिक कला

प्रख्यात शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली को संगीत नाटक अकादमी का साल 2023 का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी वोकल श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार की घोषणा होने के बाद कोमकली ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं अपने माता पिता को इसका श्रेय देना चाहूंगी। इसके साथ मैं अपने सभी श्रोताओं का भी आज के दिन विशेष धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने सदा मुझे प्रोत्साहित किया।

वरिष्ठ लोकगायक भरत शर्मा व्यास को वर्ष 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इन्हें पूर्वी गायन के सम्राट के रूप में पहचाना जाता है। इनके कई गीत जैसे पटना से पाजेब बलमजी, हमके साड़ी चाहीं, पियवा सीवान से, गवना करवल ए हरी जी आदि बेहद चर्चित पूर्वी गीत है।

पढ़ें :- तापसी पन्नू ने 60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स, इनका वर्कआउट देख रह जाएंगे हैरान

मैथिली रंगमंच की वरिष्ठतम अभिनेत्री प्रेमलता मिश्रा को अभिनय के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है। प्रेमलता मिश्रा छह दशक से मैथिली रंगमंच में अभिनय कर रही हैं। इसके साथ ही आकाशवाणी पटना में पहली महिला अभिनेत्री के तौर पर भी इनकी पहचान हैं।

बिहार की नामचीन लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नूतन किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। इन्हें वर्ष 2022 के लिए इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयन हुआ है। देश-दुनिया में बिहार के लोकसंगीत की खुशबू बिखेर रही हैं। हाल ही में राम मंदिर को लेकर एक गीत काफी चर्चा बटोरी, जिसका नाम “मेरे मन में राम है। इसके अलावा भी कई गीतों से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है।

सुगम संगीत (गजल-भजन) के गायक और संगीतकार सीताराम सिंह को वर्ष 2022 के पुरस्कार के लिए चुना गया। बेगूसराय जिला के रहने वाले सीताराम सिंह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। फिल्मी गीतों से गायकी की शुरुआत करने वाले सीताराम सिंह आज अपने गजल और भजन के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं।

देश के सक्रिय नाट्य लेखक आसिफ अली हैदर खान को बतौर नाट्य लेखक अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। इनके नाटक समुद्र मंथन से हाल ही में भारत रंग महोत्सव का समापन हुआ है। आसिफ अली एनएसडी से जुड़े हुए हैं। इन सभी को एक कार्यक्रम के जरीए राष्ट्रपति के हाथों 1-1 लाख रुपये, ताम्रपत्र और स्मृति चिह्न पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...