Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Vastu Tips : सावन में वास्तु के इन उपायों से आएगी समृद्धि और शुभता, परिवार में आती है नवऊर्जा

Sawan Vastu Tips : सावन में वास्तु के इन उपायों से आएगी समृद्धि और शुभता, परिवार में आती है नवऊर्जा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Vastu Tips : भक्ति और आस्था के साथ भगवान शिव को समर्पित सावन मास शुरू हो गया है। सावन मास भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यन्त शुभ अवसर है। इस मास पर्यन्त घर परिवार में शिव भक्ति का वातावरण बना रहना जरूरी है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार महादेव की कृपा जिस भक्त पर हो जाए उसके जीवन में समृद्धि और शुभता का उजाला हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन मास में कुछ विशेष उपाय करने से भगवान शिव की असीम कृपा बरसती है।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

घर की साफ-सफाई
घर की साफ-सफाई के साथ शुद्धता ध्यान रखना आवश्यक हो जात है। घर में बेकार और टूटे फूटे सामानों को बाहर निकाल कर हटा दें। बेकार सामान नवऊर्जा के प्रवाह में बाधा बनते है।

प्रवेश द्वार को काले रंग से रंगने से बचें
घर के मुख्य द्वार को शुभ तोरणों से सजाया चाहिए। सामने वाले दरवाजे के बाहर फव्वारे, जूते की रैक या जानवरों की मूर्तियों को रखने से बचना चाहिए। प्रवेश द्वार को काले रंग से रंगने से भी बचना चाहिए

जल स्रोत के पास एक दीया जलाएं
जगमगाते रहे हैं। आपको घर की सभी खिड़कियां भी रोजाना कम से कम 2 से 3 घंटे खुली रखनी चाहिए। शाम के समय अपने घर में जल स्रोत के पास एक दीया जलाएं। यह घर में सभी के सामान्य स्वास्थ्य की रक्षा और सुधार करेगा।

शनिवार और अमावस्या को बदलें झाड़ू
झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर में पुरानी या फिर टूटी झाड़ू रखने से रोग और दरिद्रता आती है। नौकरी में रुकावट, धन का अपव्यय और व्यापार में भी घाटा होता है। ऐसे में शनिवार और अमावस्या को झाड़ू बदलना चाहिए। नई झाड़ू को गुप्त स्थान पर रखना चाहिए और पैर न लगने दें।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 :  सूर्य नरायण का राशि परिवर्तन कल ,  बदलाव का असर सभी राशियों दिखेगा
Advertisement