1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पर्दाफाश न्यूज पर खबर प्रकाशित होने के 7 महीने बाद नीद से जागा MDA, शोरूम के नक्शे पर बिल्डिंग में दीपा हॉस्पिटल था संचालित

पर्दाफाश न्यूज पर खबर प्रकाशित होने के 7 महीने बाद नीद से जागा MDA, शोरूम के नक्शे पर बिल्डिंग में दीपा हॉस्पिटल था संचालित

प्रधिकारण से शोरूम का नक्शा पास करवाने के बाद इस बिल्डिंग में किसी भी ब्रांड का शोरूम ना खोलकर दीपा हॉस्पिटल नाम से एक हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- लखनऊ में हुई हालिया घटना के बाद मुरादाबाद प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. इसी कड़ी में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की टीम ने मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया. ​प्राधिकरण की टीम ने नियमों को ताक पर रखकर संचालित ‘दीपा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर’ को पूरी तरह सील कर दिया गया है. प्राधिकरण ने शोरूम नक्शा पास किया था लेकिन इसमें दीपा हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल संचालित किया जा रहा था.

पढ़ें :- जिलाधिकारी के आदेश पर 35 संस्थानों का सेफ्टी ऑडिट, बेसमेंट में अस्पताल-कोचिंग संचालन पूर्णतः प्रतिबंध, लापरवाही पर 'चाणक्य एकेडमी' सील

देर आये दुरुस्त आये पर्दाफाश न्यूज ने 2025 नवंबर में एक खबर प्रकाशित की थी की एमडीए ऑफिस से मात्र 200 मीटर की दुरी पर एक शोरूम की बिल्डिंग में एक हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है. भले ही 7 महीने बाद लखनऊ अग्निकांड के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की नीद खुली. प्रधिकारण से शोरूम का नक्शा पास करवाने के बाद इस बिल्डिंग में किसी भी ब्रांड का शोरूम ना खोलकर दीपा हॉस्पिटल नाम से एक हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था. जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेसिया के सख्त आदेश के बाद किसी भी तरह की कोचिंग सेंटर, अस्पताल या अन्य ऐसे व्यवसायिक संस्थान जो मानकों में पुरे नहीं है उनके ऊपर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाये उसके बाद प्रधिकारण ने यह कार्यवाही की . जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की अगुवाई में जिले के करीब 40 बड़े कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक संस्थानों का सेफ्टी ऑडिट शुरू किया गया है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित पांच विशेष टीमों ने अब तक 35 संस्थानों की जांच पूरी कर ली गयी है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. इसी सख्ती का सीधा संदेश देते हुए मानकों की घोर अनदेखी पाए जाने पर एक संस्थान को तुरंत सील कर दिया गया है. अगले एक सप्ताह तक यह सघन चेकिंग अभियान शहर भर में जारी रहेगा.

​MDA के अधिकारियों के मुताबिक शहर में बिना स्वीकृत मानचित्र और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बनाई गई इमारतों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध निर्माण और नियमों का उल्लंघन करने वाले भू-माफियाओं और संस्थापकों में हड़कंप मचा हुआ है.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- मुरादाबाद का आदर्श टीकाकरण केंद्र जिला महिला अस्पताल में रविवार के दिन भी उपलब्ध है बच्चों के टीकाकरण की सुविधा 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...