1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. शैलेंद्र मौर्य हत्याकांड: स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार को घेरा, कहा-यूपी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे अपराधी

शैलेंद्र मौर्य हत्याकांड: स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार को घेरा, कहा-यूपी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे अपराधी

स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला स्थित गोड़ा गांव के हुई शैलेंद्र मौर्य की निर्मम हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे। शैलेन्द्र मौर्य के परिवारजनों से मिलने के बाद उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अपराधियों के आगे प्रदेश सरकार घुटने टेक दी है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बाराबंकी। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी की योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। बेखौफ अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 24 घंटे में 13 हत्याएं इसकी पुष्टि करती है। सरकार अपराध को रोकने में विफल हो गयी है।

पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला स्थित गोड़ा गांव के हुई शैलेंद्र मौर्य की निर्मम हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे। शैलेन्द्र मौर्य के परिवारजनों से मिलने के बाद उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अपराधियों के आगे प्रदेश सरकार घुटने टेक दी है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है।

पढ़ें :- होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान, कहा-इससे हालात और होंगे खराब

उन्होंने सरकार पर न्याय देने में भेदभाव का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा, इसके कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत हत्यारे एक विशेष जाति के हैं। भाजपा की सरकार ने सपा के गुंडाराज को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में आज दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज पर अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र मौर्य के मामले में भी पहले ही पुलिस को सूचना मिल चुकी थी। अगर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की होती तो शैलेंद्र की हत्या नहीं होती।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...