HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : गर्म तवे पर नहीं डालना चाहिए पानी इससे घर में आती हैं मुसीबतें, जानिए रसोई के शकुन अपशकुन

Shakun Shastra : गर्म तवे पर नहीं डालना चाहिए पानी इससे घर में आती हैं मुसीबतें, जानिए रसोई के शकुन अपशकुन

भागती दौड़ती जिंदगी में कुछ बातें जिन पर ध्यान देना चाहिए वो छूट जाती है। भागने दौड़ने के लिए अच्छी सेहत का होना आवश्यक है। घर के सदस्यों की सेहत अच्छी हो इसके लिए घर की रसोई का महत्व  बढ़ जाता है। घर में रसोई वह स्थान है जहां से मन बुद्धि को पोषण मिलता है। प्राचीन काल से ही रसोई के कुछ नियम है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : भागती दौड़ती जिंदगी में कुछ बातें जिन पर ध्यान देना चाहिए वो छूट जाती है। भागने दौड़ने के लिए अच्छी सेहत का होना आवश्यक है। घर के सदस्यों की सेहत अच्छी हो इसके लिए घर की रसोई का  बढ़ जाता है। घर में रसोई वह स्थान है जहां से मन बुद्धि को पोषण मिलता है। प्राचीन काल से रसोई के कुछ नियम है। चूल्हे चौके के इस इन नियमों का पालन आज तक लोग करते आ रहे है। जाने अनजाने में इन नियमों के पालने में भूल चूक हो जाने पर उसमें सुधार कर लेना चाहिए।रसोई घर की पवित्रता  से जीवन में खुशहाली आती है। आईये जानते है शकुन शास्त्र के अनुसार रसोई में किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

1.रसोई घर को स्वच्छ रखना चाहिए क्यों पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यह स्थान मां अन्नपूर्णा के निवास करने का है।
2.रसोई घर में तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखें।
3.तवा और कढ़ाई को हमेशा रसोई में दाएं तरफ स्थान दें।
4.खाना बनने के बाद खाली चूल्हे पर तवा न चढ़ाएं।
5.गर्म तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए इससे घर में मुसीबतें आती हैं।
6.घर में रसोई का प्लेटफार्म का चटकना या टूटना, चाकले का टूटना या तड़क जाना दरिद्रता की संकेत होता है।
7.तवा ठंडा होने पर उसके ऊपर नींबू और नमक रगड़कर उसे चमका दें इससे घरवालों की किस्मत भी चमक उठेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...