HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. शर्मनाक : लड़की लेकर भागा लड़का, गुस्साये में लोगों ने मां को निर्वस्त्र कर पीटा, 7 गिरफ्तार

शर्मनाक : लड़की लेकर भागा लड़का, गुस्साये में लोगों ने मां को निर्वस्त्र कर पीटा, 7 गिरफ्तार

Karnataka News: कर्नाटक के बेलगावी (Belagavi) जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक लड़के की गलती की सजा मां पड़ी। दरअसल, प्रेम प्रसंग के बाद एक लड़का गांव की ही लड़की लेकर फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर तोड़-फोड़ के बाद उसकी मां को बाहर निर्वस्‍त्र अवस्‍था में एक बिजली के खंभे से बांध दिया। इस दौरान महिला की पिटाई भी की गयी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Karnataka News: कर्नाटक के बेलगावी (Belagavi) जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक लड़के की गलती की सजा मां पड़ी। दरअसल, प्रेम प्रसंग (Love Affairs) के बाद एक लड़का गांव की ही लड़की लेकर फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर तोड़-फोड़ के बाद उसकी मां को बाहर निर्वस्‍त्र अवस्‍था में एक बिजली के खंभे से बांध दिया। इस दौरान महिला की पिटाई भी की गयी।

पढ़ें :- Karnataka News: विधानसभा की सीढ़ियों पर डीके शिवकुमार ने टेका मत्था, कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर छिड़का गोमूत्र

स्थानीय पुलिस ने बताया कि बेलावी (Belagavi) जिले के न्‍यू वंटामुरी गांव की यह घटना है। 18 वर्षीय लड़की प्रियंका की सगाई किसी अन्‍य युवक के साथ परिवार वालों ने तय कर दी थी। लेकिन सगाई से ठीक पहले लड़की गांव के ही रहने वाले 24 वर्षीय युवक अशोक के साथ फरार हो गई। दोनों लंबे वक्‍त से एक दूसरे से प्यार करते थे। इस घटना से नाराज लड़की के घर वाले आधी रात को लड़के के घर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। इस मामले में कुल सात लोगों को अबतक गिरफ्तार (Arrested) किया जा चुका है।

वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया (CM Siddaramaiah) ने घटना में शामिल सभी लोगों पर सख्‍त से सख्‍त एक्‍शन लेने का आश्‍वासन दिया है। प्रदेश गृह मंत्री जी परमेश्‍वर (Home Minister G Parameshwar) ने गांव का दौरा किया। उन्‍होंने कहा कि लड़की के परिवार के 10 से 15 सदस्‍यों ने महिला के घर पर हमला किया था। वो घर पर अकेली थी। महिला का उपचार स्‍थानीय अस्‍पताल में किया जा रहा है। घर से भागने वाले लड़के और लड़की के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...