1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. शारदा सिन्हा ने जिंदगी से जंग लड़ते हुए अस्पताल में भी नहीं छोड़ा रियाज, इमोशनल कर देगा ये आखिरी वायरल वीडियो

शारदा सिन्हा ने जिंदगी से जंग लड़ते हुए अस्पताल में भी नहीं छोड़ा रियाज, इमोशनल कर देगा ये आखिरी वायरल वीडियो

बिहार की जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा (Folk Singer Sharda Sinha) भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके मीठे गीत हमेशा हमारे कानों में गूंजते रहेंगे। 5 नवंबर को दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) काफी समय से ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ रही थीं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार की जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा (Folk Singer Sharda Sinha) भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके मीठे गीत हमेशा हमारे कानों में गूंजते रहेंगे। 5 नवंबर को दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) काफी समय से ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ रही थीं।

पढ़ें :- मल्टी स्टारर फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ को लेकर निर्देशक अहमद खान ने किया बड़ा खुलासा, 36 कलाकारों और 75 शिफ्ट्स की शूटिंग में छूटे पसीने

पिछले ही महीने उनके पति का निधन हो गया था जिसके बाद से उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। पति की मौत से शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)  सदमे में थीं। उनके यूं चले जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खालीपन सा जरूर आ गया है। उनके गाए छठ गीत कानों में जैसे रस घोल देते थे। केलवा के पात पर उगलन सूरजमल झुके झुके’ और ‘सुनअ छठी माई’ उनके प्रसिद्ध छठ गीतों में से एक हैं।

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) जब ठीक थीं तो रियाज के बिना उनका एक दिन भी नहीं गुजरता था। कैसी भी स्थिति वो गाना नहीं छोड़ती थीं। ऐसे में जब उनकी सास ने भी उन्हें ऐसा करने से रोका तो शारदा उनके खिलाफ भी चली गईं। हालांकि पति और ससुर के सपोर्ट से म्यूजिक के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ।

ऐसा ही तब भी हुआ जब शारदा सिन्हा अस्पताल में भर्ती थीं। उनके यूट्यूब चैनल पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट हुआ है जिसमें सिंगर अस्पताल के बेड पर बैठी रियाज करती नजर आईं। वीडियो में शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर रियाज करती दिखाई दीं। इस दौरान वो सैयां निकस गए गा रही हैं। वो सफेद चादर ओढ़े नजर आ रही हैं और शक्ल से बीमार भी लग रही हैं। लेकिन ये सभी मुश्किलें उन्हें रोक नहीं पाईं।

पढ़ें :- लखनऊ में अलीगंज स्थित लर्निंग स्पेस लाइब्रेरी में आग से 14 की मौत, सीएम योगी ने रद्द किया अलीगढ़ दौरा, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

बिहार कोकिला का ये वीडियो देखकर फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो को उनके बेटे अंशुमन ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मां ने 20 मिनट तक बैठकर रियाज किया था। वहीं फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। छठ के मौके पर शारदा सिन्हा के यूं चले जाने से फैंस का दिल टूट गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...