राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में हुई शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस आरोपियों की पड़ताल कर रही है। इन सबके बीच मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में हुई शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस आरोपियों की पड़ताल कर रही है। इन सबके बीच मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया। हजरतगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी।
बीते दिनों इनके खिलाफ 25—25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दरअसल, घटना के बाद से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर लगातार फरार चल रहे हैं। बीते दिनों श्रद्धा दुबे के दो वीडिया सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसमें वो खुद को बेगुनाह बता रही थी। साथ ही, शिवा शर्मा की मौत को सुसाइड बता रही थी। हालांकि, शिवा शर्मा की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।
नेपाल में दिखी श्रद्धा दुबे
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि, श्रद्धा दुबे नेपाल भाग गई है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, श्रद्धा रिक्शे से जा रही है। वहीं, अब पुलिस लगातार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब NBW भी इनके खिलाफ जारी कर दिया गया है।
ये है पूरी घटना
बता दें कि, 9 अक्टूबर की शाम सात बजे घटना के बाद आरोपी घायल शिवा को सबसे पहले गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन आरोपी शिवा को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उसकी जान चली गयी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस की जांच में पता चला है कि मॉडल श्रद्धा भी कार में अस्पताल के बाहर मौजूद थी।