HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Rashi Parivartan 2022 : शुक्रदेव की बदल रही है चाल, जानें इन राशियों का क्या होगा हाल

Shukra Rashi Parivartan 2022 : शुक्रदेव की बदल रही है चाल, जानें इन राशियों का क्या होगा हाल

ऐश्वर्य,विलासिता के देवता शुक्र देव की चाल बदलने वाली है। शुक्र देव का मीन से मेष राशि में प्रवेश 23 मई को रात 08:39 बजे होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Rashi Parivartan 2022 : ऐश्वर्य,विलासिता के देवता शुक्र देव की चाल बदलने वाली है। शुक्र का मीन से मेष राशि में प्रवेश 23 मई को रात 08:39 बजे होगा।अब 31 मई से 18 जून तक मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 27वें दिन वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि और मीन की उच्च राशि होती है। भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र रोमांस, कामुकता, कलात्मक प्रतिभा, शरीर और भौतिक जीवन की गुणवत्ता, धन, विपरीत लिंग, खुशी और प्रजनन, स्त्रैण गुण और ललित कला, संगीत, नृत्य, चित्रकला और मूर्तिकला का प्रतीक है।

पढ़ें :- आज का राशिफल 14 मार्च 2025: आज सिंह राशि वाले लोगो का साथ देगा भाग्य, कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

मेष राशि: मेष राशि पर शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव पड़ने वाला है। इस राशि के लोगों के लिए न केवल करियर में आगे बढ़ने के लिए मौके मिलेंगे बल्कि लाइफ पार्टनर के साथ इनका प्रेम संबंध मजबूत होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को भी अच्छी सूचनाएं प्राप्त होने वाली है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि लव मैरिज के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: वाले जातकों को बता दें कि आने वाला समय बेहद ही उत्तम है। उन्हें यश, कीर्ति की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वे प्रमोशन और मनचाहा ट्रांसफर भी करवा सकते हैं।
मकर राशि:मकर राशि के लोगों को भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं आने वाले वक्त में कोई वाहन खरीद सकते हैं या उनके लव मैरिज के योग बन रहे हैं। उनके जीवन में रोमांस बढ़ेगा रिश्ते भी बेहद मजबूत होंगे।
कुंभ राशि:कुंभ राशि के लोगों के लिए भी यह समय बेहद ही उत्तम है। शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन के कारण नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही उन्हें किसी यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है।

पढ़ें :- 19 मार्च को मीन राशि अस्त होंगे शुक्र ग्रह,  इन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन होने वाला है शुभ 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...