1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sikkim News: सिक्किम में भारी हिमस्खलन से 7 की मौत, रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Sikkim News: सिक्किम में भारी हिमस्खलन से 7 की मौत, रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

सिक्किम के नाथुला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। ये घटना हिमस्खलन से हुई। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन के दौरान 20 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sikkim News: सिक्किम के नाथुला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। ये घटना हिमस्खलन से हुई। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन के दौरान 20 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है। घायलों को घटनास्थल पर ही मेडिकल सुविधा दी जा गई। अभी भी कइयों के फंसे होने आशंका है। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, मंगलवार सुबह करीब 11.10 बजे, गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर भारी हिमस्खलन हुआ। इस हिमस्खलन में 20—30 पर्यटकों के साथ पांच से छह वाहनों के भी दबने की आशंका है। इसकी जानकारी मिलते ही त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ परियोजना की स्वास्तिक की टीम तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

सेना प्रवक्ता ने बताया कि शाम चार बजे तक 20 पर्यटकों को बचाया गया है, इनमें छह को गहरी घाटी से बचाया गया है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। वहीं इस दुर्घटना में सात लोगों ने दम तोड़ दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...