Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिक्किम निर्माणाधीन सुरंग हादसे में अब तक 22 शव बरामद, कुल 25 मजदूर फंसे थे

सिक्किम निर्माणाधीन सुरंग हादसे में अब तक 22 शव बरामद, कुल 25 मजदूर फंसे थे

By Harsh 
Updated Date

नामची: सिक्किम के नामची जिले में सोमवार 20 जुलाई को निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता स्टेज—6 जलविद्युत ​परियोजना की की सुरंग में हुए हादसे में अब तक कुल 22 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, तीन लोगों की तलाश अब भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना के समय सुरंग में 25 मजदूर फंसे थे। जिसमें 22 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकियों की तलाश के लिए तेजी से बचाव कार्य​ किया जा रहा है।

पढ़ें :- Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं

बुधवार की रात 10 बजे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL), आसनसोल से एक दूसरी बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई है। एनडीआएफ और ईसीएल मिलकर तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

DNA जांच से होगी पहचान, झारखंड के मजदूर भी लापता

सोमवार 20 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे हुए इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक जिन शवों की पहचान नहीं हो पा रही है, उनकी शिनाख्त के लिए जरूरत पड़ने पर DNA जांच कराई जाएगी। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि परियोजना में काम कर रहे कम से कम चार मजदूर झारखंड के खूंटी, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले थे।

मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान

पढ़ें :- क्या डिप्रेशन में गई धर्मेंद्र प्रधान की बेटी! ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिसेबल

हादसे के बाद NHPC ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं सिक्किम सरकार ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का फैसला किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। प्रशासन का कहना है कि सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान पूरी तेजी से चलाया जा रहा है।

Advertisement