1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘ क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 में किरदार निभाती नजर आएंगी स्मृति ईरानी, फीस को लेकर सुर्खियों में आई

‘ क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 में किरदार निभाती नजर आएंगी स्मृति ईरानी, फीस को लेकर सुर्खियों में आई

टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। शो के अपकमिंग सीजन को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। जबकि शो में तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी सीजन 2 में भी नजर आएंगी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। शो के अपकमिंग सीजन को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। जबकि शो में तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी सीजन 2 में भी नजर आएंगी। इसको लेकर भी खूब चर्चा हो रही है, इतना ही नहीं स्मृति ईरानी की फीस भी सुर्खियों में आ गई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने शो के लिए तगड़ी फीस वसूल की है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल की वजह से स्मृति ईरानी देशभर में जाना पहचाना नाम बन गई थी। घर-घर की महिलाएं तुलसी की चर्चा करती थी। तुलसी का किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया था, तो वहीं स्मृति ईरानी के साथ अमर उपाध्याय भी क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

टीवी इंडस्ट्री में कुछ समय काम करने के बाद स्मृति ईरानी ने सक्रिय राजनीति का रुख किया और अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को पटखनी देने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर सांसद बन गई। कम उम्र की मंत्री बनने को लेकर भी उनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन अब वह अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हार चुकी हैं और टीवी में वापसी करते हुए नजर आ रही हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मृति ईरानी को क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग सीजन में काम करने के लिए प्रतिदिन 14 लाख रुपए की फीस मिलने वाली है। यह खबर सुनकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है, हालांकि फीस को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में उन्हें कितनी फीस मिल रही है इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन 14 लाख प्रतिदिन फीस की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...