1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली बार्डर:चार लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक युवक धराया

सोनौली बार्डर:चार लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक युवक धराया

चार लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक युवक धराया

पर्दाफाश न्यूज़ सोनौली महराजगंज ::लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतू

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने एक युवक के पास से चार लाख भारतीय मुद्रा बरामद कर उसे हिरासत में लेते हुए विधिक कार्रवाई किए जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह के अगुवाई में चौकी प्रभारी सोनौली अनघ सिंह, उप जिलाधिकारी नौतनवा द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान सोनौली कस्बे के नेपाली सीमा से सेटे बर्तन गली में एक युवक के पास से चार लाख भारतीय मुद्रा बरामद कर उसे अपने हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम दीपक गौड़ पुत्र शहतू गौड़ निवासी नगर पंचायत सोनौली जनपद, महराजगंज बताया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के म६ेनजर बॉर्डर पर जांच के दौरान एक युवक के पास से चार लाख भारतीय मुद्रा बरामद कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द होगा CAPF कानून, साझा किया सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक का वीडियो

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...