1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से सोनौली को मिला बड़ा तोहफ़ा, आधुनिक बस स्टेशन निर्माण को मंत्रिमंडल की मंजूरी

विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से सोनौली को मिला बड़ा तोहफ़ा, आधुनिक बस स्टेशन निर्माण को मंत्रिमंडल की मंजूरी

विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से सोनौली को मिला बड़ा तोहफ़ा, आधुनिक बस स्टेशन निर्माण को मंत्रिमंडल की मंजूरी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लिए यह सचमुच ऐतिहासिक दिन है। विधानसभा क्षेत्र 316-नौतनवा में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन निर्माण को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद से आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। यह फैसला 07 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में लिया गया।

पढ़ें :- जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, विधायक ऋषि त्रिपाठी के हस्तक्षेप से शुरू हुआ निर्माण

परिवहन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सोनौली बस स्टेशन निर्माण के संबंध में किए गए अनुरोध को सरकार ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

विधायक ऋषि त्रिपाठी की मेहनत लाई रंग

सोनौली अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर आधुनिक बस स्टेशन की मांग वर्षों से उठती रही थी, लेकिन इसे मूर्त रूप दिलाने का श्रेय विधायक ऋषि त्रिपाठी के लगातार संघर्ष, अथक प्रयास और सरकार से मजबूत पैरवी को जाता है।

उनकी पहल पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिलना क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत माना जा रहा है। बस स्टेशन निर्माण से—

यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था होगी सुदृढ़

व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी

सोनौली की पहचान और मजबूत होगी

सोनौली में खुशी की लहर

जैसे ही मंजूरी की जानकारी पहुंची, सोनौली में खुशी की लहर दौड़ गई।

सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत सभासद रवि वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, युवा व्यापार मंडल के नीरज जायसवाल ने प्रसन्नता जताई।

इसके साथ ही—

राजू जायसवाल,

कृपा शंकर मद्धेशिया,

भोलाराम शर्मा,

संजीव जायसवाल,

बैजनाथ वर्मा,

सुभाष यादव,

मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल,

पवन जायसवाल

सहित नगर के गणमान्य लोगों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश

राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्र में लिखा—

“आपके अथक प्रयासों के फलस्वरूप यह मंजूरी प्रदान की गई है।”

यह पंक्ति खुद साबित करती है कि इस उपलब्धि के केंद्र में विधायक ऋषि त्रिपाठी की सक्रिय भूमिका और प्रतिबद्धता रही है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...