1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अखिलेश यादव ने जताया दुख

सपा के बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अखिलेश यादव ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के बलिया जिले के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सड़क हादसा लखनऊ के लोहिया पार्क के पास रविवार सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि टहलने के बाद वो स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बलिया जिले के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सड़क हादसा लखनऊ के लोहिया पार्क के पास रविवार सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि टहलने के बाद वो स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी बलिया के ज़िला अध्यक्ष राजमंगल यादव जी का असमय निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...