Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. आज से ही बन्द कर दें बालों में जूड़ा बनाना नहीं तो हो जायेगी ये समस्या

आज से ही बन्द कर दें बालों में जूड़ा बनाना नहीं तो हो जायेगी ये समस्या

By Sudha 
Updated Date

दोस्तों सेहत से जूड़ा एक समस्या सामने आई है वो समस्या ये है कि अगर आप ने अपने बालों में जूडा बनाती है तो सवधान हो जायें क्यों​कि जूड़ा बनाने से आपको बालों से जुड़ी समस्या हो जायेगी जिससे आप परेशान हो जायेंगे। जी हां गर्मी के मौसम में महिलाएं अपने बालों में गर्मी से बचने के लिए जूड़ा बनाना लेती हैं। अगर आप रोज—रोज अपने बालों में जूड़ा बनाकर रखेंगी तो इससे आपके बालों की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर होने लगेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जूड़ा बनाने से स्कैल्प पर खिंचाव पड़ता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और गिरना शुरू हो जाता है। इसलिए यदि बालों का झड़ना रोकना है तो जूड़ा न बनायें।

पढ़ें :- winter morning Warm water :  सर्दियों में सुबह उठ कर पिएं गर्म पानी, शुरुआत एक गिलास गर्म पानी से करें

बताते चले कि बालों को टाइट रखने से बालों में कमजोरी आ जाती है जिससे बाल तेजी से गिरने लगते हैं। जूड़ा बनाकर रखने की वजह से बालों की जड़े खिंचने लगती हैं, जिस कारण स्कैल्प में दर्द होने लगता है। कई बार तो दिक्कत इस कदर बढ़ जाती है कि स्कैल्प को छूने में भी दर्द होता है। हमेशा जूड़ा बनाकर रहते हैं तो इसका बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, अगर आप आप रबड़ या क्लेचर लगाते हैं तो तब भी आप को दर्द का सामना करना पड़ेगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि जब बाल बार-बार एक ही तरह से बांधे जाते हैं, तो कुछ हिस्सों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे बाल गिरने लगते हैं। इसलिए आप हमेशा से बाल को हल्के—हल्के हाथों से मोड़ कर रबर लगा ले ज्यादा कन कसे।और अगर आपकों बालों का जूड़ा बनाना ही है तो जब तक जरुरत हो तब तक बना लें इसके बाद आप जूड़ा हटालें और बालों में तेल मालिस कर लें जिससे आप के बालों के स्कैल्प में जलन दर्द न मचे।

 

पढ़ें :- Padma Shri Dr. Bhola Nath Memorial Quiz : पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज की प्रथम विजेता रहीं डॉ मिशा जैन, तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता
Advertisement