1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. पप्पू यादव ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-इतनी लंबी राजनीति, इतना ऊंचा पद, आख़िरकार अंत में सब कहेंगे…

पप्पू यादव ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-इतनी लंबी राजनीति, इतना ऊंचा पद, आख़िरकार अंत में सब कहेंगे…

बिहार की राजनीति में इन दिनों सियासी हलचल मची हुई है। आरजेडी और जेडीयू के बीच गठबंधन लगभग टूट गया है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक औपचारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से बिना नाम लिए एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों सियासी हलचल मची हुई है। आरजेडी और जेडीयू के बीच गठबंधन लगभग टूट गया है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक औपचारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से बिना नाम लिए एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। वहीं, भाजपा की एक अहम बैठक बिहार में होने जा रही है। कहा जा रहा है कि, इस बैठक में जेडीयू के साथ गठबंधन के साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इन सबके बीच पप्पू यादव ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, दुर्भाग्य! इतनी लंबी राजनीति…इतना ऊंचा पद…आख़िरकार अंत में सब कहेंगे…बिहार का कलंक..

इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि, कार्यकाल लंबा नहीं किरदार बड़ा होना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर सवा दो साल, शेरशाह सूरी सवा चार साल पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं। नीति, सिद्धांत, ईमान बेच दो दशक पद पर रह कर क्या पाया? किरदार बेच ज़िल्लत पाया, अपने नाम को एक नया गाली बनाया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...