1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब कांग्रेस कलह पर सुखबीर सिंह बादल का तंज, नवजोत सिंह सिद्धू को बताया मिस गाइड मिसाइल

पंजाब कांग्रेस कलह पर सुखबीर सिंह बादल का तंज, नवजोत सिंह सिद्धू को बताया मिस गाइड मिसाइल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसा है। बादल ने कहा कि 'सिद्धू एक मिसगाइडेड मिसाइल हैं, उन पर किसी का नियंत्रण नहीं है। वह खुद के साथ-साथ और को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसा है। बादल ने कहा कि ‘सिद्धू एक मिसगाइडेड मिसाइल हैं, उन पर किसी का नियंत्रण नहीं है। वह खुद के साथ-साथ और को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पंजाब को राज्य के विकास के बारे में सोचने वाले नेता की जरूरत है, एक्टिंग करने वाले व्यक्ति की नहीं।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक गुमराह मिसाइल है जो नियंत्रण में नहीं है, खुद सहित किसी भी दिशा में हिट कर सकती है। आज पंजाब को अभिनय करने वाले की नहीं बल्कि राज्य के विकास के बारे में सोचने वाले की जरूरत है। वह किसी के नियंत्रण में नहीं हैं, वह किसी भी दिशा में हमला कर सकते हैं। वह स्वयं को भी निशाना बना सकते हैं। आज पंजाब को ऐसे शख्स की जरूरत नहीं है जो कथनी और करनी में ज्यादा भेद रखता हो। आज राज्य के विकास के लिए एक ऐसे शख्स की जरूरत है जो राज्य के बारे में सिर्फ बड़ी बड़ी बातें न करे बल्कि अपनी सोच को जमीन पर उतारने में भी सक्षम हो।

क्या कहते हैं जानकार?

अब सवाल है कि पंजाब कांग्रेस में रार के बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता का कूदने का क्या मतलब है? इस सवाल के जवाब में जानकार कहते हैं कि अगर आप पंजाब में इस समय कांग्रेस के हालात को देखें तो उसे बाहरी ताकतों से अधिक अपनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में जिस तरह से कोरोना फतेह किट के साथ साथ वैक्सीन में धांधली की बात सामने आई उसके बाद मुख्य विपक्षी दल हमालवर है। शिरोमणि अकाली दल के रणनीतिकारों को लगता है कि जो कांग्रेस पार्टी खुद अंतरविरोधों और गुटबाजी का सामना कर रही है। वह पंजाब की जनता का विकास क्या करेगी?

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने  ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

इसी बीच पंजाब कांग्रेस में छिड़ी कलह के बीच पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की बुधवार को प्रियंका गांधी ने मुलाकात हुई। सिद्धू मंगलवार को ही पटियाला से दिल्ली आए थे जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, मंगलवार को खुद राहुल गांधी ने कहा था कि सिद्धू के साथ उनकी कोई बैठक तय नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर के साथ उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके और प्रियंका गांधी के बीच लंबी बैठक हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...