1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की उपलब्धता को लेकर SC ने बनाया टास्क फोर्स, 10 मशहूर डॉक्टर भी शामिल

ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की उपलब्धता को लेकर SC ने बनाया टास्क फोर्स, 10 मशहूर डॉक्टर भी शामिल

देश में कोरोना की तेज चाल को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। ऑक्सीजन की समस्या की समस्या से पूरा देश जूझ रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: देश में कोरोना की तेज चाल को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। ऑक्सीजन की समस्या की समस्या से पूरा देश जूझ रहा है। देश में ऑक्सीजन के आवंटन, जरूरी दवाओं की उपलब्धता और कोविड से निपटने की भविष्य की तैयारियों पर सुझाव देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 12 सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स बनाया है। इस टास्क फोर्स में 10 प्रसिद्ध डॉक्टर होंगे। कैबिनेट सेक्रेट्री या उनकी तरफ से मनोनीत अधिकारी संयोजक और स्वास्थ्य सचिव भी सदस्य होंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

नेशनल टास्क फोर्स देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई का आकलन और वितरण को लेकर सिफारिश करेगी। टास्क फोर्स में 12 सदस्य होंगे।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि टास्क फोर्स अभी और भविष्य के लिए पारदर्शी तथा पेशेवर आधार पर महामारी की चुनौतियों का सामना करने के लिए इनपुट व रणनीति प्रदान करेगी।टास्क फोर्स वैज्ञानिक, तर्कसंगत और न्यायसंगत आधार पर राज्यों को ऑक्सीजन के लिए कार्यप्रणाली तैयार करेगी।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित नेशनल टास्क फोर्स के 12 सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है।नेशनल टास्क फोर्स के 12 सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है।
1. डॉक्टर भबतोष विश्वास, पूर्व कुलपति, पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता।
2. डॉक्टर देवेंद्र सिंह राणा, चेयरपर्सन, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली।
3. डॉक्टर देवी प्रसाद शेट्टी, चेयरपर्सन और कार्यकारी निदेशक, नारायण हेल्थकेयर, बेंगलुरु।
4. डॉक्टर गगनदीप कांग, प्रोफेसर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु।
5. डॉक्टर जेवी पीटर, डायरेक्टर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु।
6. डॉक्टर नरेश त्रेहन, चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक, मेदांता अस्पताल और हर्ट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम।
7. डॉक्टर राहुल पंडित, डायरेक्टर, क्रिटिकल केयर मेडिसिन एंड आईसीयू, फोर्टिस अस्पताल, मुलुंड (मुंबई) और कल्याण (महाराष्ट्र)।
8. डॉक्टर सौमित्र रावत, चेयरमैन और हेड, डिपार्टमेंट ऑफ सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांट, सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली।
9. डॉक्टर शिव कुमार सरीन, वरिष्ठ प्रोफेसर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ हेपेटोलॉजी,  डायरेक्टर, इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंस (ILBS), दिल्ली।
10. डॉक्टर जरीर एफ उदवाडिया, कंसल्टेंट चेस्ट फिजिशियन, हिंदुजा हॉस्पिटल, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल और पारसी जनरल हॉस्पिटल, मुंबई।
11. सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार।
12. नेशनल टास्क फोर्स के संयोजक भी इसके सदस्य होंगे, जो केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिव स्तर का अधिकारी होगा। आवश्यकता पड़ने पर कैबिनेट सचिव सहयोगी की नियुक्ति कर सकते हैं। लेकिन वो अतिरिक्त सचिव के पद से नीचे के रैंक के अधिकारी को नामित नहीं कर सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...