नई दिल्ली। बिहार से पूर्व सांसद आनंद मोहन (Former MP from Bihar, Anand Mohan) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बिहार से पूर्व सांसद आनंद मोहन (Former MP from Bihar, Anand Mohan) की समय से पहले रिहाई को रद्द किया है। उन्हें 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी जी. कृष्णैया (G. Krishnaiah, District Magistrate of Gopalganj) की भीड़ द्वारा की गई हत्या (मॉब लिंचिंग) के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
पढ़ें :- राहुल गांधी की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले उनका पक्ष सुने, फिर करें फैसला
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पूर्व सांसद आनंद मोहन (Former MP from Bihar, Anand Mohan) को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने बिहार सरकार (Bihar Government) का 2023 का वह फैसला रद्द कर दिया है, जिसके तहत आनंद मोहन (Anand Mohan) को सजा में छूट देकर रिहा किया गया था। यह मामला 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया (G. Krishnaiah, District Magistrate of Gopalganj) की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या से जुड़ा है। कोर्ट ने आनंद मोहन (Anand Mohan) को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पाया कि बिहार सरकार ने 2023 में सजा में छूट देने की नीति में बदलाव किया था। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए लोगों को भी सजा में छूट मांगने की अनुमति दे दी गई थी। कोर्ट ने इस बदलाव को असांविधानिक करार दिया है।
हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार नए सिरे से सजा में छूट देने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इसके लिए मारे गए अधिकारी की पत्नी और याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने का मौका देना होगा।
किसकी याचिका पर आया फैसला?
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने यह फैसला सुनाया। पीठ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका स्वीकार कर ली।
पढ़ें :- 24 साल पुराने गोधरा कांड में दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
जी कृष्णैया की हत्या उस समय हुई थी, जब आनंद मोहन के नेतृत्व वाली भीड़ ने उन पर हमला किया था। इस मामले में आनंद मोहन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बिहार सरकार की ओर से सजा में छूट मिलने के बाद वह 24 अप्रैल, 2023 को जेल से बाहर आ गए थे। तब तक वह 14 साल की सजा काट चुके थे।
फैसले की शुरुआत में किसका हवाला दिया?
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने फैसले की शुरुआत अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के एक कथन से की। इस कथन का मतलब है कि न्याय के लिए सही पक्ष का साथ देना जरूरी है। सही और गलत के बीच चुपचाप खड़े रहना सही नहीं है।
पीठ ने कहा कि सच सामने लाने और कानून के तहत मिले अधिकारों की रक्षा करने में कोर्ट को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि सजा में छूट देने का फैसला लेने से पहले पीड़ित को अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए। हालांकि, पीड़ित की आपत्ति को अंतिम फैसला रोकने का अधिकार नहीं माना जा सकता।
बिहार सरकार की नीति में बदलाव को असांविधानिक क्यों ठहराया?
पढ़ें :- रक्त संबंध में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, बच्चों की सेहत को लेकर जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अप्रैल 2023 में बिहार सरकार की ओर से सजा में छूट की नीति में किए गए बदलाव को असांविधानिक बताया। इस बदलाव के तहत सरकारी कर्मचारियों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए लोगों को भी सजा में छूट मांगने की अनुमति दी गई थी।
कोर्ट ने इस बदलाव पर कहा कि यह बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य या किसी नेक इरादे को दिखाए अचानक किया गया बदलाव था। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसी तर्कसंगत और वैध सार्वजनिक उद्देश्य को साबित करने में विफल रही। इसी आधार पर कोर्ट ने इस बदलाव को संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन बताया।
पहले बिहार में सजा में छूट का क्या नियम था?
बिहार सरकार की सजा में छूट देने की नीति के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों की हत्या के दोषी समय से पहले रिहाई के पात्र नहीं थे। इसके लिए उन्हें कम से कम 20 साल की सजा पूरी करनी होती थी। लेकिन अप्रैल 2023 में राज्य सरकार ने नीति में बदलाव कर यह रोक हटा दी थी। इसी बदलाव से आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता खुला था।
बिहार गृह विभाग (कारागार) की ओर से 10 अप्रैल, 2023 को जारी परिपत्र को उमा कृष्णैया ने चुनौती दी थी। इसमें बिहार जेल नियमावली, 2012 के नियम 481(1)(ए) में बदलाव किया गया था। इस बदलाव के बाद ‘ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी की हत्या’ के दोषियों को भी सजा में छूट का पात्र बना दिया गया था। उमा कृष्णैया ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को भी चुनौती दी थी।
उमा कृष्णैया ने सरकार के फैसले पर क्या सवाल उठाए?
पढ़ें :- चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अलग सुनवाई से इनकार, कहा- पांच जजों की बेंच करेगी विचार
याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार के फैसले को ‘बाहरी कारणों से प्रभावित’ बताया था। उनका कहना था कि सरकार ने फैसला लेते समय जरूरी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इनमें जेल में कैदी का व्यवहार और उसका पिछला आपराधिक इतिहास शामिल हैं।
याचिका में यह भी कहा गया कि आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता खोलने के लिए सजा में छूट की नीति में बदलाव करना जनहित के खिलाफ है। इससे सरकारी कर्मचारियों का मनोबल भी गिर सकता है। याचिकाकर्ता की दलील थी कि अपराध के समय जो नीति लागू थी, उसी के आधार पर फैसला होना चाहिए।
पहले सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 16 जुलाई को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी भी की थी। उसने कहा था कि पटना हाईकोर्ट की इस टिप्पणी से वह परेशान है कि किसी सरकारी कर्मचारी की हत्या को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसी टिप्पणी से अपराधियों को सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अपराध करने के लिए बढ़ावा मिल सकता है।