1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 world cup 2022: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी न्यूजीलैंड, आयरलैंड को 35 रनों से हराया

T20 world cup 2022: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी न्यूजीलैंड, आयरलैंड को 35 रनों से हराया

: टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने आयलैंड को अपने आखिरी मुकाबले में 35 रनों से हरा दिया है। आयरलैंड को हराने के साथ ही कीवी टीम के अब 5 मैचों में 7 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड सुपर-12 की पहली टीम है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-4 में जगह बनाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 world cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने आयलैंड को अपने आखिरी मुकाबले में 35 रनों से हरा दिया है। आयरलैंड को हराने के साथ ही कीवी टीम के अब 5 मैचों में 7 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड सुपर-12 की पहली टीम है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-4 में जगह बनाई है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। वहीं, इसके जवाब में आयरलैंड की 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी।

दरअसल, आयरलैंड ने अच्छी शुरूआत की थी। 6 ओवर में बिना बिकेट खोए 39 रन बनाए थे। इस बीच बलबर्नी 25 गेंद में 30 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया। ये विकेट गिरने के बाद आयरलैंड का लगातार विकेट गिरता चला गया।

 

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...