1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022: सिडनी में टीम इंडिया को नहीं मिल रहा सही खाना, कल होगी नीदरलैंड से भिडंत

T20 World Cup 2022: सिडनी में टीम इंडिया को नहीं मिल रहा सही खाना, कल होगी नीदरलैंड से भिडंत

टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने शानदार शुरूआत की है। मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया सिडनी में पहुंची है। यहां पर टीम इंडिया की नीदरलैंड से भिड़ंत होगी। 27 अक्टूबर यानी कल भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले टीम इंडिया सिडनी में टूर्नामेंट के आयोजकों से नाराज है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने शानदार शुरूआत की है। मेलबर्न में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया सिडनी में पहुंची है। यहां पर टीम इंडिया की नीदरलैंड से भिड़ंत होगी। 27 अक्टूबर यानी कल भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले टीम इंडिया सिडनी में टूर्नामेंट के आयोजकों से नाराज है।

पढ़ें :- KKR के खिलाफ PBKS के ऐतिहासिक रनचेज से आयी रिकॉर्ड्स की बाढ़; जानें कौन से आंकड़े हुए दर्ज

मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारतीय खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के बाद ठंडा खाना परोसा गया। यही नहीं अभ्यास क लिए टीम को 42 किमी दूर जाने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों ने इतनी लंबी यात्रा करने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिडनी में टीम इंडिया अभ्यास के बाद दिए जाने वाले खाने से खुश नहीं थी।

रिपोर्ट की माने तो टीम इंडिया को सिर्फ सैंडविच दिया गया। उन्होंने आईसीसी को भी बताया कि सिडनी में अभ्यास सत्र के बाद दिया गया खाना ठंडा था और अच्छा नहीं था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...