1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022: अंपायर से छेड़खानी करते हुए दिखे युजवेंद्र चहल, VIDEO वायरल

T20 World Cup 2022: अंपायर से छेड़खानी करते हुए दिखे युजवेंद्र चहल, VIDEO वायरल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में भारत को हार मिली, जबकि साउथ अफ्रीका मैच जीत ​गया। युजवेंद्र चहल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मौका नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में भारत को हार मिली, जबकि साउथ अफ्रीका मैच जीत ​गया। युजवेंद्र चहल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मौका नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, भारतीय पारी चल रही थी और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वायने पार्नेल गेंदबाजी कर रहे थे। पार्नेल का दूसरा ओवर था और भारतीय पारी का यह तीसरा ओवर था। पार्नेल की पांचवीं गेंद पर केएल राहुल कुछ दिक्कत में नजर आए, जिसके चलते कुछ देर के लिए मैच भी रोकना पड़ा।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

इस दौरान चहल ड्रिंक्स के साथ मैदान पर आए थे। ब्रेक के दौरान चहल को अंपायर से छेड़खानी करते हुए देखा गया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया मैनेजमेंट ने आर अश्विन को युजवेंद्र चहल की जगह तरजीह दी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...