1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. बांग्लादेश क्रिकेट विवाद में कूदे शाहिद अफरीदी, आईसीसी पर खड़े किए सवाल, जानें क्या कहा?

बांग्लादेश क्रिकेट विवाद में कूदे शाहिद अफरीदी, आईसीसी पर खड़े किए सवाल, जानें क्या कहा?

T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश क्रिकेट विवाद (Bangladesh Cricket Controversy) पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी कूद पड़े हैं। अफरीदी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर किए जाने को लेकर आईसीसी (ICC) को घेरा है। उसकी विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश क्रिकेट विवाद (Bangladesh Cricket Controversy) पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी कूद पड़े हैं। अफरीदी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर किए जाने को लेकर आईसीसी (ICC) को घेरा है। उसकी विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। बांग्लादेश (Bangladesh) ने सुरक्षा का हवाला देकर आईसीसी (ICC) से उसके मैच भारत के बजाए श्रीलंका में कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी (ICC) ने उसकी मांग खारिज कर दी थी।

पढ़ें :- शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा 'ये वही क्रिकेटर हैं?' जानें- फिर क्या हुआ

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 23 जनवरी को 24 घंटे की समय सीमा दी गई थी कि वह पुष्टि करे कि उसकी टीम निर्धारित समय पर भारत जाएगी या नहीं। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब न मिलने पर आईसीसी (ICC) ने स्कॉटलैंड को प्रतिस्थापन टीम के रूप में घोषित कर दिया। बांग्लादेश (Bangladesh) को बाहर किए जाने पर पाकिस्तान को बहुत तकलीफ हो रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई थी और अब अफरीदी भी इस विवाद में कूद पड़े हैं।

आईसीसी के फैसले को अफरीदी ने बताया निराशाजनक

बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद अफरीदी ने इस कदम को निराशाजनक बताया और आईसीसी (ICC)  की दोहरे मापदंड की आलोचना करते हुए कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत को दुबई में अपने मैच खेलने की अनुमति दी गई थी। अफरीदी ने एक्स पर लिखा, बांग्लादेश और आईसीसी प्रतियोगिताओं में खेल चुके एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में मैं आईसीसी की असंगतता से बेहद निराश हूं। इसने 2025 में पाकिस्तान का दौरा न करने के लिए भारत की सुरक्षा चिंताओं को स्वीकार किया, फिर भी बांग्लादेश के मामले में वही समझ दिखाने को तैयार नहीं दिख रहा है। वैश्विक क्रिकेट प्रशासन की नींव निरंतरता और निष्पक्षता पर टिकी है। बांग्लादेश के खिलाड़ी और उसके लाखों प्रशंसक सम्मान के पात्र हैं न कि मिश्रित मापदंडों के। आईसीसी को संबंध सुधारने चाहिए, न कि उन्हें नष्ट करना चाहिए।

आईसीसी का प्रस्ताव स्कॉटलैंड ने किया स्वीकार

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

बांग्लादेश टीम के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर सबसे ज्यादा फायदा स्कॉटलैंड की टीम को हुआ। ये टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उसे अचानक प्रवेश मिल गया। आईसीसी (ICC)  के फैसले के बाद स्कॉटलैंड ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में खेलेगा और उसकी टीम भारत की यात्रा करने के लिए उत्सुक है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...