1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. TESLA Switch & Save Carnival : TESLA ने भारत में निकाला खास ऑफर, जानें डिटेल्स

TESLA Switch & Save Carnival : TESLA ने भारत में निकाला खास ऑफर, जानें डिटेल्स

दिग्गज आटो कंपनी टेस्ला ने स्विच एंड सेव कार्निवल का ऐलान किया है। कंपनी का ये कार्निवल 23 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 25 अक्टूबर तक चलेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

TESLA Switch & Save Carnival :  दिग्गज आटो कंपनी टेस्ला ने स्विच एंड सेव कार्निवल का ऐलान किया है। कंपनी का ये कार्निवल 23 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 25 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) की प्रभावी मंथली ओनरशिप कॉस्ट 19,990 रुपये हो जाएगी। टेस्ला की इस स्कीम का फायदा सिर्फ तीन दिनों के लिए मिलेगा। कंपनी ने 19,990 रुपये की Effective Monthly Fuel Cost और Maintenance charging की बचत के बाद लगाया है।

पढ़ें :- Tesla Model Y: टेस्ला मॉडल Y की टेस्ट ड्राइव शुरू, मिलेगा Grok AI का सपोर्ट

जहां टेस्ला मॉडल वाई के लिए 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी वहीं इसके बाद 39,990 रुपये की मंथली EMI बनेगी। ये ईएमआई 8.5 परसेंट के ऐनुअल इंटरेस्ट रेट पर 7 साल के लिए है। टेस्ला ने 39,990 रुपये की EMI में से 20 हजार रुपये को फ्यूल और मेंटेनेंस कॉस्ट के नाम पर घटा दिया है।

कंपनी का कहना है कि अगर आप टेस्ला मॉडल वाई की जगह कोई इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली कार चालते हैं, तो मंथली फ्यूल और मेंटेनेंस का खर्च आता है।

अमेरिकी कार मेकर ने 20 हजार रुपये की बचत तय की है. इसके लिए कंपनी ने 100 किलोमीटर के लिए 14.3kWh का बिजली खर्च और 7 रुपये प्रति kWh का चार्ज तय किया है।

पढ़ें :- Tesla: टेस्ला ने लॉन्च किया मॉडल Y और मॉडल 3 का सस्ता वेरिएंट , जानें सभी वेरिएंट की कीमतें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...