HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुर्का पहन लड़कियों से करता था छेड़खानी, पुलिस की जांच में निकला लड़का

बुर्का पहन लड़कियों से करता था छेड़खानी, पुलिस की जांच में निकला लड़का

अजीबो गरीब मामला बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से सामने आया है। एक लड़का बुर्का पहन कर के लड़कियों के साथ सफर कर रहा था। इतना ही नहीं वो लड़कियों के साथ बुर्के की आड़ में छेड़कानी किया करता था।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

बिजनौर। अजीबो गरीब मामला बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र से सामने आया है। एक लड़का बुर्का पहन कर के लड़कियों के साथ सफर कर रहा था। इतना ही नहीं वो लड़कियों के साथ बुर्के की आड़ में छेड़कानी किया करता था। शनिवार को कुछ छात्रों ने बुर्का पहने एक युवती को देखा। शक होने पर छात्रों ने उसका पीछा किया। इधर उस युवती के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस भी मुस्तैदी से सीकेआई चौराहे पर पहुंच गई। बुर्का पहने युवती बस से उतरी। उसका पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह भागकर पास ही शौचालय में छिप गई। हालांकि किसी तरह उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर आदर्शनगर चौकी ले आई।

पढ़ें :- Viral Video: मुरादाबाद में झाड़फूंक के बहाने युवती से कर रहा था छेड़छाड़, युवती की मां ने चप्पलों से की पिटाई

पकड़ी गई लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बुर्के के अंदर से युवती की जगह किसी लड़के की आवाज आ रही थी। पुलिस ने बुर्का उतरवाया तो अंदर एक लड़का निकला। पकड़े गए लड़के ने पुलिस को बताया कि वह एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। पुलिस ने इसके बाद उसके माता पिता को मामले की सूचना दी और किशोर को पुलिस थाने ले आई। किशोर ने ऐसा क्यों किया इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। सीओ गजेन्द्र पाल के निर्देश पर चौकी प्रभारी धनवान सिंह ने किशोर के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज करने की बात कही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...