1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. लड़की वालों ने लड़के को उठवाया, दहेज ना मिलने की वजह से टाल रहे थे शादी

लड़की वालों ने लड़के को उठवाया, दहेज ना मिलने की वजह से टाल रहे थे शादी

बिहार के बेगूसराय में एक शादी की चर्चा जोरो पर है। क्योंकि ये शादी बिहार पुलिस के द्वारा थाना परिसर में ही कराई गई है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक शादी की चर्चा जोरो पर है। क्योंकि ये शादी बिहार पुलिस के द्वारा थाना परिसर में ही कराई गई है। दरअसल प्रेम-प्रसंग के बाद लड़की के घर वालों ने जब लड़के के घरवालों से शादी की बात की तो उन्होंने दहेज की मांग कर दी। दहेज मांगे जाने से नाराज लड़की के परिजन लड़के को पकड़कर मंदिर ले आए। यहां शादी की तैयारियां शुरू कर दी।

पढ़ें :- क्राइस्ट द किंग के प्रधानाचार्य फादर सोबिन ने जिले में 6 वा स्थान प्राप्त करने पर शिवम यादव को पुरस्कृत किया

तभी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। बिहट गांव की रहने वाली दीपाली कुमारी का बनहारा गांव के शिवम कुमार से दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वाले लंबे समय से उसकी शादी करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं लड़के वालों की दहेज की मांग के कारण ये शादी नहीं हो पा रही थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...