'Cyclone Arnab' impact in UP : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। बुधवार शाम और आज सुबह पूर्वांचल के कई जिलों के तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। इस बेमौसम बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव आया है और फसलों की सुरक्षा को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं।
‘Cyclone Arnab’ impact in UP : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। बुधवार शाम और आज सुबह पूर्वांचल के कई जिलों के तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। इस बेमौसम बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव आया है और फसलों की सुरक्षा को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं।
मौसम विभाग ने पहले ही प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर के बीच आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी। गुरुवार सुबह लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, काशी समेत 20 शहरों में बारिश देखने को मिली है। पूर्वांचल में बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और देवरिया में बारिश देखने को मिली है। प्रतापगढ़ में प्रशासन की ओर से लोगों सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इस बेमौसम हो रही बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने तूफान अर्नब के असर को देखते हुए प्रदेश के सभी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि बाकी जिलों में हल्की बारिश, बिजली और 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।