HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में कम होने लगा कोरोना संक्रमण का खतरा, 24 घंटे में मिले एक लाख केस, रिकवरी रेट हुई 93.94 प्रतिशत

देश में कम होने लगा कोरोना संक्रमण का खतरा, 24 घंटे में मिले एक लाख केस, रिकवरी रेट हुई 93.94 प्रतिशत

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती जा रही है। बीते 24 घंटे में 1,00,636 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा 1,74399 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना संक्रमण का ये आंकड़ा बीते 61 दिनों बाद इतना कम आया है। पिछले एक दिन में 2427 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से भी बड़ी राहत मिली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती जा रही है। बीते 24 घंटे में 1,00,636 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा 1,74399 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना संक्रमण का ये आंकड़ा बीते 61 दिनों बाद इतना कम आया है। पिछले एक दिन में 2427 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से भी बड़ी राहत मिली है।

पढ़ें :- UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

एक तरफ नए केसों का आंकड़ा 1 लाख पर आ गया है तो सक्रिय मामलों की संख्या 14 लाख पर आ गई है। पिछले एक दिन में ही एक्टिव केसों की संख्या में 76,190 की कमी आई है। बता दें कि, देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित से ज्यादा हर दिन मरीज रिकवर हो रहे हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ते हुए 93.94% पर आ गया है।

फिलहाल वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 6.21 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह आंकड़ा 6.34 फीसदी ही रह गया है। बीते 14 दिनों से लगातार यह आंकड़ा 10 फीसदी से कम बना हुआ है। इस बीच वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ी है। देश में अब तक 23.27 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।

 

पढ़ें :- भाजपा सांसद की PNC Infratech की दो सहायक कंपनियों पर नितिन गडकरी के विभाग का हंटर, क्या इनके UP जल जीवन मिशन में किए गए कामों की भी होगी जांच?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...